भारत की द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने रचा इतिहास, डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट श्रेणी में जीता बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड

मुंबई. 95वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में भारत की शॉर्ट फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीत लिया। इस डॉक्युमेंट्री को कार्तिकी गोंजाल्विस ने डायरेक्ट किया है।

द एलिफेंट व्हिस्परर्स 8 दिसम्बर 2022 को रिलीज हुई थी। 39 मिनट की यह इंडियन अमेरिकन शॉट डॉक्युमेंट्री फिल्म एक कपल और उनके बेबी एलिफेंट से बॉन्डिंग की कहानी है। इसे गुनीत मोंगा और अचिन जैन ने निर्देशित किया है।