अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में कहा कि वह मास्टरमाइंड लग रहे हैं और इस बारे में हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद राज कुंद्रा पर मामला दर्ज किया गया था और प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद पुलिस ने आज राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्रिन नाम की एक कंपनी जिसका रजिस्ट्रेशन यूके में किया गया था, वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अश्लील फिल्में रिलीज करती थी ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि साइबर लॉ से बच सकें। बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के परिवार के लोग ही इस कंपनी के डायरेक्टर्स थे। ये कंपनी सर्वर्स पर मुंबई या भारत के अन्य जगहों पर शूट किए गए अश्लील वीडियो अपलोड करती थी और वी ट्रांसफर के जरिए यहां से वीडियो भेजा जाता था।