अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा

नोबेल पुरस्कार समिति ने 2018 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार विलियम नोरधास और पॉल रोमर को दिए जाने की घोषणा की। अर्थशास्त्र के क्षेत्र मेें सराहनीय योगदान के लिए नोबल पुरस्कार समिति ने इस वर्ष अमेरिका के दो अर्थशास्त्रियों को नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ इकोनॉमिक्स ने सोमवार इस पुरस्कार के लिए विलियम नोरधाॅस और पॉल रोमर के नाम का एलान किया है। इन दोनों अर्थशास्त्रियों को जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास पर खोज करने के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।