आज 45 वर्ष की हुईं खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय

आज मशहूर फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का 45वां जन्मदिन हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। उनके पिता आर्मी में बायोलोजिस्ट थे और माँ ने गृहणी। एश्वर्या राय ने 9 नवंबर 1994 को जब साउथ अफ्रीक में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या राय ने सिनेमा का रुख किया और कुछ ही वर्षों में एक खास मुकाम हासिल कर लिया। लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या राय मिस इंडिया का मुकाबला सुष्मिता सेन से हार गई थी।
फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने 1997 में निर्देशक मणिरत्नम की तमिल फिल्म इरूवर से की थी। उसी साल उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी डेब्यू कर लिया, उनकी पहली हिंदी फिल्म थी और प्यार हो गया। इसमें एश्वर्या राय बॉबी देओल के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आईं। फिर जींस और आ अब लौट चले जैसी फिल्में आईं। उनकी पहचान संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम से बनी, इस फिल्म ने ऐश्वर्या राय को स्टार बना दिया।