एमएस धोनी के सन्यास लेने की अटकलों के बीच लता मंगेशकर ने की भावुक अपील

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को मिली हार के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास की अटकलें तेज हो गई हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की अटकलों के बीच लता मंगेशकर ने ट्वीट कर कहा है कि टीम इंडिया को फिलहाल धोनी की बहुत ज्यादा जरूरत है। अपने ट्वीट में लता मंगेशकर ने भावुक अपील करते हुए लिखा कि नमस्कार एमएस धोनी जी। आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है और ये मेरी भी विनती है कि आप रिटायरमेंट का विचार भी मन में मत लाइए।