Saturday, April 20, 2024
Homeभारतएशियाई खेलों के बारहवें दिन आये दो स्वर्ण सहित पांच मेडल

एशियाई खेलों के बारहवें दिन आये दो स्वर्ण सहित पांच मेडल

एशियाई खेलों के बारहवें दिन भारत के जिनसन जानसन ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। वहीं भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा दास, एमआर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया वेलुवा कोरोथ की भारतीय महिला चौकड़ी ने तीन मिनट और 28.72 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। भारत ने बारहवें दिन तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं और भारत पदक तालिका में इस समय 8वें स्थान पर बना हुआ है। भारत ने पिछले एशियाई खेलों में 57 पदक जीते थे, लेकिन इन एशियाई खेलों में अब तक भारत के पदकों की संख्या 59 तक पहुंच गई, जबकि अभी दो दिन की प्रतियोगिताएं बाकी हैं। भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या भी 13 तक पहुंच गई जो 2014 से दो अधिक है। आज भारतीय पुरुष रिले टीम ने रजत पदक जीता। चक्का फेंक में सीमा पूनिया ने 62.26 मीटर का थ्रो कर कांस्य पदक हासिल किया। वहीं पीयू चित्रा ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।

टॉप न्यूज