एशियाई खेलों में आज दूसरा पदक, लक्ष्य ने सिल्वर पे साधा निशाना

18वें एशियाई खेलों में निशानेबाजी में भारत के लक्ष्य ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। लक्ष्य ने मेंस ट्रैंप इवेंट 50 में से 43 पॉइंट हासिल किए। आज भारत के लिए दूसरा सिल्वर मेडल है। लक्ष्य ने कुल 50 शॉट्स में 43 सटीक निशाने लगाए। इस स्पर्धा की स्वर्ण चीनी ताइपे के कुंपी यांग ने जीता। उन्होंने 48 का स्कोर किया। कांस्य पदक दक्षिण कोरिया के अहन डाएमयोंग के नाम रहा, जिन्होंने 30 का स्कोर किया।