एशियाई खेल, भारत का जीत के साथ आगाज़, महिला कबड्डी टीम ने जापान को हराया

भारत ने 18वें एशियाई खेल का आगाज़ जीत के साथ किया है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने आज रविवार को जापान को 31 अंक के विशाल अंतर से हराया और मुकाबला 43-12 से अपने नाम किया। भारतीय टीम ने आधे घंटे में जापान को तीन बार ऑलआउट किया, जो मुकाबले का हाइलाइटिंग प्वाइंट भी साबित हुआ। भारत की तरफ से कप्तान पायल चौधरी, लेफ्ट डिफेंडर साक्षी कुमारी, रणदीप और रितु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
भारत ने पहला हाफ 19-8 से अपने पक्ष में किया। वहीं दूसरे हाफ में भारत ने 24 अंक हासिल किए जबकि जापान की टीम सिर्फ 4 अंक हासिल कर सकी। भारत ने अपना पहला मैच 43-12 के विशाल अंतर से जीत लिया। भारतीय महिला कबड्डी की टीम अपना दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी।