ऑल राउंड वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली पहली महिला जिम्नास्ट बनीं बाइल्स

अमेरिकन महिला जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने गुरुवार को रिकॉर्ड चौथी बार वर्ल्ड जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। बाइल्स ने 57.491 प्वाइंट के साथ इस खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही सिमोन बाइल्स चार अलग ऑल राउंड वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। 22 वर्षीय बाइल्स ने जापान की मै मुराकामी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं 55.798 प्वाइंट के साथ मुराकामी को रजत पदक, जबकि मोरगन हर्ड ने 55.732 प्वाइंट के साथ कांस्य पदक जीता।