कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जेडीएस ने किया शानदार प्रदर्शन

कर्नाटक में तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उप-चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 सीट पर जीत दर्ज की, वहीं बीजेपी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। जमखंडी में कांग्रेस के एएस न्यामगौडा ने बीजेपी के सुबाराव को 39,480 मतों के अंतर से हराया। बेल्लारी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वी एस उगरप्पा 2,43,161 मतों के अंतर से विजयी हुए। उन्होंने भाजपा की जे शांता को हराया। रामनगर विधानससभा सीट पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के एल. चंद्रशेखर को 1,09,137 मतों के बड़े अंतर से हराया। चंद्रशेखर ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया था।
उत्तरी कर्नाटक में पड़ने वाली, जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आनंद न्यामगौड़ा ने 39,480 मतों के अंतर से भाजपा के श्रीकांत कुलकर्णी को हराया। वहीं मांड्या लोकसभा सीट पर जद(एस) के शिवरामे गौड़ा भाजपा के नए चेहरे एवं पूर्व अधिकारी डॉक्टर सिद्धरमैया से 3.24 लाख मतों से आगे चल रहे हैं।