कांग्रेस ने जारी की लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की आठवीं सूची

कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। सूची में कर्नाटक में 18, मध्यप्रदेश में 9, महाराष्ट्र में 1, उत्तर प्रदेश में 3, उत्तराखंड में 5 और मणिपुर में 2 उम्मीदवार घोषित किये गए हैं। इस सूची में कांग्रेस ने उत्तर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और मणिपुर में लोकसभा की 38 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
इस सूची के अनुसार ये तय हो गया है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीताल-उधमसिंह नगर से, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को नांदेड़ से, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली को कर्नाटक के चिकबल्लापुर से, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा सीट से तथा उत्तराखंड में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीसी खंडूरी के पुत्र मनीष को गढ़वाल संसदीय सीट से टिकट दिया गया है।