कांग्रेस ने जारी की लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची, मप्र से तीन नाम

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में हरियाणा की 6, मध्य प्रदेश की 3 और उत्तर प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। हरियाणा की अंबाला सीट से कुमारी शैलजा और रोहतक से इसके अलावा सूची में दीपेंद्र सिंह हुड्डा को उम्मीदवार बनाया गया है। हरियाणा में भिवाड़ी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव और फरीदाबाद से ललित नागर को टिकट दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत कुमार कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रमाकांत यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव के स्थान पर अब आरके चौधरी को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश में भिंड से देवाशीष जाररिया, ग्वालियर अशोक सिंह और धार से दिनेश गिरवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 404 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।