कांग्रेस में शामिल हुए शत्रु, पटना साहिब से लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी की है। जिसमें पाँच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की तीन और बिहार और हिमाचल प्रदेश की एक-एक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
नई सूची में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये अभिनेता-नेता शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम है। शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस ने बिहार के पटना साहिब संसदीय सीट से टिकट दिया है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने राम लाल ठाकुर को टिकट दिया है। कांग्रेस ने पंजाब के खडूर साहिब से जसबीर सिंह गिल, फतेहगढ़ साहिब से डॉ अमर सिंह और फरिदकोट से मोहम्मद सादिक को टिकट दिया है।