कुछ आदतें कभी नहीं बदलती- शालिनी सिंह

कुछ आदतें कभी नहीं बदलती
बल्कि और गूढ़ हो जाती हैं
परिस्थितियों का कोई असर
उन पर नहीं होता…
या वो हमारे वश में नहीं होती
यंत्रचलित से हम उनके
साथ होते हैं…
हमारे चाहने या ना चाहने से
उनके होने या ना होने का
कोई सरोकार नहीं होता…
पर आदतें अक्सर बहुत
अच्छी होती हैं…
हमें जोड़े रखती हैं
अच्छी यादों से और
अक्सर बेहिसाब वादों से…
कुछ आदतें कभी नहीं बदलती हैं…

-शालिनी सिंह