केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल

केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मंत्रालय की पूरी जिम्मेदारी सौंप दी है। जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रही स्मृति ईरानी सिर्फ कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इसके अलावा सरकार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को  वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की स्वास्थ्य होने तक गोयल वित्त मंत्री रहेंगे।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। राठौड़ राजस्थान के ठाकुर हैं। माना जा रहा है कि पद्मावत फिल्म विवाद से नाराज राजस्थान के ठाकुरों को साधने केमकसद से राठौड़ को केंद्र में ठाकुरों के चेहरे केतौर पर उभारने की कोशिश की जा रही है। ज्ञात रहे कि इससे पहले सितंबर 2017 में केंद्रीय मंत्रालय में फेरबदल कर नए चेहरों को मंत्रालयों की कमान सौंपी गई थी। इस फेरबदल में निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय दिया गया था, वहीं लंबे समय से इस्तीफे की पेशकश के बाद सुर्खियों में रहे सुरेश प्रभु को वाणिज्य मंत्रालय सौंपा गया था, जबकि रेल मंत्रालय पीयूष गोयल को दिया गया था।