खंडग्रास सूर्यग्रहण गुरुवार को, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

इस वर्ष का अंतिम खंडग्रास सूर्य ग्रहण गुरूवार को पड़ेगा, जो भारत में भी दिखाई देगा। खंड सूर्य ग्रहण मूल नक्षत्र धनु राशि पर कष्टकारण रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं वासुदेव शास्त्री ने बताया कि कल पौष कृष्ण अमावस गुरूवार को ग्रहण स्पर्श सुबह 8:20 बजे से होगा, मध्य सुबह 9:38 बजे तक तथा 11:12 बजे मोक्ष होगा।
उन्होंने बताया कि सूर्य ग्रहण का पूरे 2 घंटे 51 मिनिट तक विशेष रूप से दिखाई देगा। सूतक बुधवार को 8:20 बजे प्रारंभ होगा। सूतक के दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे। सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृष, मकर, कन्या राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा, वहीं मिथुन, मेष, सिंह, वृश्चिक राशि वालों के लिए मध्यम तथा मीन, कर्क, तुला, कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। उन्होंने बताया कि अनेक वर्षों के बाद सूर्य ग्रहण के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन भी दिखाई दे रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान ईष्ट देव के मंत्र जाप से शांति मिलेगी।