चंद्रयान-2 से सफलतापूर्वक अलग हुआ विक्रम लैंडर

इसरो के वैज्ञानिकों ने आज इतिहास रचते हुए दोपहर 1:15 बजे चंद्रयान-2 यान के ऑर्बिटर से विक्रम लैंडर को सफलतापूर्वक अलग कर दिया। अब अगले 21 घंटे तक विक्रम लैंडर अपने ऑर्बिटर के पीछे-पीछे 2 किमी प्रति सेकंड की गति से चाँद के चक्कर लगाएगा। इसरो के अनुसार अभी विक्रम लैंडर 119 किमी की एपोजी और 127 किमी की पेरीजी में चक्कर लगा रहा है।