चार मनोनीत राज्यसभा संसदों ने ली शपथ

आज से शुरू हुए मानसून सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राज्‍यसभा के लिए मनोनीत सदस्‍यों किसान नेता राम शकल, लेखक और स्तंभकार राकेश सिन्हा, मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और क्लासिकल डांसर सोनल मानसिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। क्लासिकल डांसर सोनल मानसिंह, लेखक राकेश सिन्हा और मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।
राज्यसभा के लिए मनोनीत पद्मविभूषण सोनल मानसिंह प्रख्यात ओडिशी नृत्यांगना है जबकि पद्म विभूषण रघुनाथ महापात्रा पत्थर शिल्पकला के नामी कलाकार हैं। पिछले दिनों बीजू जनता दल ने रघुनाथ महापात्र को राज्यसभा सीट के लिए नामांकित किया था मगर संख्या के खेल में वे चुनाव हार गए थे। अब राष्ट्रपति द्वारा उन्हें मनोनीत सदस्य के तौर पर राज्यसभा जाने का मौका मिला है। शपथ लेने वाले तीसरे मनोनीत सदस्य राकेश सिन्हा हैं जो लेखक और स्तंभकार हैं। उनके कई लेख इंडियन एक्सप्रेस, इकनॉमिक टाइम्स, एशियन एज, डीएनए जैसे अखबारों में पढ़े जाते हैं। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वहीं चौथें मनोनीत सदस्य राम शकल किसान नेता हैं। राज्यसभा में सचिन तेंदुलकर, रेखा और अनु आगा समेत चार सांसदों का कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब उनकी जगह नए सांसदों को मनोनीत किया गया है।