Friday, March 29, 2024
Homeभारतचिकित्सा का नोबेल पुरस्कार एलिसन और होन्ज़ो को

चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार एलिसन और होन्ज़ो को

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माने जाने वाले नोबेल पुरस्कारों की घोषणा शुरू हो गई है। इस साल का पहला चिकित्सा का नोबेल प्राइज मेडिसिन और फिजियोलॉजी में दिये जाने की घोषणा हुई, जिसके तहत अमेरिका के जेम्स पी. एलीसन और जापान के त्सुकु होन्जो को चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। अकादमी ने इस साल साहित्य का नोबेल नहीं देने का निर्णय लिया है।
नोबेल पुरस्कार पाने वाले जापान के त्सुकु होन्जो का जन्म 1942 में जापान के क्योटो में हुआ। वे 1984 से क्योटो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। वहीं अमेरिकी जेम्स पी एलीसन का जन्म अमेरिका के टेक्सास में 1948 में हुआ था, वे यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के एंडरसन कैंसर सेंटर में प्रोफेसर हैं।

टॉप न्यूज