जब सूर्योदय होता है तो केसरिया रंग का होता है-नरेंद्र मोदी

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नए मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये शून्य से शिखर तक की यात्रा है। उन्होंने कहा कि जब सूर्य अस्त होता है तो लाल रंग का होता है और जब सूर्योदय होता है तो केसरिया रंग का होता है। नॉर्थ ईस्ट देश की विकास यात्रा का नेतृत्व करने के लिए आगे आया है।
उन्होंने वास्तु शास्त्र का उदाहरण देते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट ठीक तो पूरी इमारत ठीक है। पीएम ने कहा कि 70 साल में जितने मंत्री पूर्वोत्तर नहीं गए उतने 4 साल में हमारे मंत्री गए हैं। हर 15 दिन में एक मंत्री ने पूर्वोत्तर में अपना समय दिया है। पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी कार्यकर्ताओं की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। भाषण के दौरान इससे जैसे ही अजान शुरू हुई प्रधानमंत्री ने दो मिनट के लिए अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने कहा कि लेफ्ट पार्टी अपनी हार पचा नहीं कर पा रही है। अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पद बड़ा हुआ है लेकिन कद छोटा हुआ। कद इतना कभी नहीं छोटा हुआ जितना आज हुआ है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय में भारी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में 25 साल बाद पहली बार भाजपा ने अपना खाता खोला है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में पीएम मोदी की नीतियों की जीत हुई है। त्रिपुरा की जीत अपने आप में ऐतिहासिक जीत है।