डांसर सपना चौधरी हुईं भाजपा में शामिल

प्रसिद्ध डांसर और गायिका सपना चौधरी ने आज रविवार को भाजपा में शामिल हो गईं। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज हुए दिल्ली भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019 में उन्होंने हिस्सा लिया और यहीं पर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली।
सपना चौधरी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव राम लाल और दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी, डॉ हर्षवर्धन की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।