दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज दोपहर निधन हो गया, वे 81 साल की थी। शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं और वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शीला दीक्षित की तीन बार बाईपास सर्जरी हुईं थी। उन्हें आज सुबह ही दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। शीला दीक्षित का अचानक निधन कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। शीला दीक्षित फिलहाल दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष थीं।
शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। वे दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं। 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था। हालांकि उन्होेंने 25 अगस्त 2014 को इस्तीफा दे दिया था। वे इस साल उत्‍तर-पूर्व दिल्‍ली से लोकसभा चुनाव लड़ीं थीं, हालांकि उन्हें भाजपा के मनोज तिवारी से हार का सामना करना पड़ा था। शीला 1984 से 1989 तक कन्नोज लोकसभा सीट से सांसद रहीं। 1986–1989 तक वे केंद्रीय मंत्री भी रहीं। दीक्षित 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।