निशानेबाज़ी में तेजस्वनी ने जीता गोल्ड

आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित किए जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय महिला निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौवें दिन आज गोल्ड मेडल जीत लिया। तेजस्विनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल पोजीशन-3 के फाइनल मुकाबले में पहला स्थान हासिल कर सोने पर कब्जा जमाया और इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया। इसी स्पर्धा में भारत की एक अन्य खिलाड़ी अंजुम मोदगिल ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है।