निशानेबाज़ी में रजत एवं सेपक टकरा में कांस्य पदक भारत की झोली में

भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने मंगलवार को 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजिशन स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। संजीव ने 452.7 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पर कब्जा जमाया। भारतीय निशानेबाज संजीव का ये एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में जीता गया पहला पदक है।
वहीं सेपकटकरा में भारत ने अपना पहला मेडल जीता। भारतीय टीम को रेगु सेमीफाइनल में हार के बाद यह पदक मिला। थाईलैंड ने भारत को 2-0 हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया ने इंडोनेशिया को 1-0 से हराया।