नेहा-अंगद के घर आई नन्ही परी

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के खार स्थित वीमेन्स हॉस्पिटल में बेटी को जन्‍म दिया। माँ और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। पति अंगद बेदी ने अगस्त में नेहा की प्रेग्नेंट होने की पुष्टि की थी। उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ है।
नेहा ने इससे पहले कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया। इसके साथ उन्होंने लिखा था और यह नई शुरुआत, हम तीन। ज्ञात रहे कि इसी साल मई में नेहा और अंगद ने अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। इसके कुछ ही दिन बाद नेहा ने अपनी प्रेग्नेंसी की सूचना भी दी थी। वहीं हाल ही में नो फिल्टर नेहा शो में अंगद बेदी ने बताया था कि नेहा शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं।