नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा

नोबेल पुरस्कार समिति ने नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा कर दी है। 2018 का नोबेल शांति पुरस्कार डेनिस मुक्वेगे और नादिया मुराद को दिया गया हैं। युद्ध और सशस्त्र संघर्ष के दौरान यौन हिंसा को हथियार के रूप में इस्तेमाल को समाप्त करने के प्रयासों के लिए डेनिस मुक्वेज और नादिया मुराद को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार हर साल उस संस्था या व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने विश्व शांति के लिए सबसे ज्यादा योगदान दिया हो। शांति का नोबेल पुरस्कार देने वाली समिति के अनुसार इस बार 216 व्यक्तियों और 115 संगठनों को नामित किया गया था।
नोबेल शांति पुरस्कार समिति ने ट्वीट कर कहा कि 2018 नोबेल शांति पुरस्कार विजेता डेनिस मुक्वेगे ने युद्ध के समय यौन हिंसा के पीड़ितों की रक्षा करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। उनकी साथी नादिया मुराद को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसने खुद और दूसरों के खिलाफ दुर्व्यवहार के बारे में जिक्र किया है।