पद्म पुरस्कारों की घोषणा

राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष 112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें 4 पद्मविभूषण, 14 पद्मभूषण, और 94 पद्मश्री पुरस्कार दिए जायेंगे।
पद्म विभूषण पुरस्कार तीजनबाई लोकगीत छत्तीसगढ। इस्माइल उमर गुएल (विदेशी) लोक प्रशासन जिबूती। अनिल कुमार मणिभाई नाइक उद्योग एवं व्यापार महाराष्ट्र तथा बलवंत मोरेश्वर पुरंडारे कलाकार महाराष्ट्र को दिए जाने की घोषणा की गई है, वहीं पद्म भूषण पुरस्कार जान चैंबर्स, उद्योग एवं व्यापार, अमेरिका। सुखदेव सिंह ढींढसा लोकप्रशासन, पंजाब। प्रवीन गोर्धन विदेशी लोक प्रशासन, दक्षिण अफ्रीका। महाशय धर्मपाल गुलाटी उद्योग एवं व्यापार, दिल्ली। दर्शन लाल जैन सामाजिक कार्य, हरियाणा। अशोक लक्ष्मण राव कूकड़े दवा, महाराष्ट्र। करिया मुंडा लोकप्रशासन, झारखंड। बुद्धादित्य मुखर्जी कला संगीत, पश्चिम बंगाल। मोहन लाल विश्वनाथ नायर- अभिनय, केरल। एस. नांबि नारायण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, केरल। कुलदीप नैयर (मरणोपरांत) साहित्य, शिक्षा (पत्रकारिता), दिल्ली। बछेंद्रीपाल खेल, उत्तराखंड। वी के सुंगलू लोकसेवा दिल्ली। हुक्मदेव नारायण यादव लोक प्रशासन, बिहार को दिया जाएगा।
इसके अलावा पद्मश्री पुरस्कार राजेश्वर आचार्य हिंदुस्तानी संगीत, उत्तर प्रदेश। बंगारू आदिगलार आध्यात्म, तमिलनाडु। इलियास अली चिकित्सा, असम। मनोज वाजपेयी फिल्म, महाराष्ट्र। उद्धव कुमार भराली, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, असम। ओमेश कुमार भारती चिकित्सा, हिमाचल प्रदेश। प्रीतम भरतवाण लोकसंगीत, उत्तराखंड। ज्योति भट्ट पेंटिंग, गुजरात। दिलीप चक्रवती-पुरातत्व, दिल्ली। मम्मेन चांडी चिकित्सा, पश्चिम बंगाल। स्वपन चौधरी तबला वादन, पश्चिम बंगाल। कंवल सिंह चौहान कृषि, हरियाणा। सुनील छेत्री फुटबाल, तेलंगाना। दिनयार कांट्रेक्टर रंगमंच, महाराष्ट्र। मुक्ताबेन पंकज कुमार दागली, समाज सेवा, गुजरात। बाबू लाल दहिया कृषि, मध्यप्रदेश। थंगा दारलांग बांसुरी वादन, त्रिपुरा। प्रभु देवा नृत्य, कनार्टक। राजकुमारी देवी कृषि, बिहार। भागीरथी देवी लोक प्रशासन, बिहार।
बल्देव सिंह ढिल्लों विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी कृषि, पंजाब। हारिका द्रोणावल्ली शतरंज, आंध्र प्रदेश। गोदावरी दत्ता पेंटिंग, बिहार। गौतम गंभीर क्रिकेट, दिल्ली। द्रौपदी घिमरे समाज सेवा, सिक्किम।
रोहिणी गोडबोले विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, कनार्टक। डॉ संदीप गुलेरिया चिकित्सा, दिल्ली। प्रताप सिंह हरदिया चिकित्सा, मध्य प्रदेश। बुलु इमाम समाज सेवा, झारखंड। फ्रेड्रिक इरीना (विदेशी) समाजसेवा, जर्मनी। जोरावर सिंह जाधव लोकनृत्य गुजरात। एस जयशंकर लोकसेवा, दिल्ली। नरसिंह देव जामवाल साहित्य एवं शिक्षा, जम्मू कश्मीर। फयाज अहमद जान शिल्प, जम्मू कश्मीर। के जी जयन भक्ति संगीत, केरल। सुभाष काक (विदेशी) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अमेरिका। शरद कमल-टेबल टेनिस, तमिलनाडु। रजनीकांत समाजसेवा, उत्तर प्रदेश। सुदाम काटे चिकित्सा, महाराष्ट्र। वामन केंद्रे रंगमंग, महाराष्ट। कादर खान (मरणोपरांत)फिल्म अभिनय, कनाडा। अब्दुल गफूर खत्री पेंटिंग, गुजरात। रवींद्र कोल्हे और श्रीमती स्मिता कोल्हे चिकित्सा, महाराष्ट्र। बोम्बाइला देवी लाइसराम तीरंदाज,मणिपुर। कैलाश मादबैया, शिक्षा एवं साहित्य, मध्य प्रदेश। रमेश बाबा जी महाराज समाजसेवा, उत्तर प्रदेश को दिया जाएगा।