पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा की पहली सूची जारी

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा महासचिव जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की कई बैठकों के बाद 184 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। सूची में पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है, पीएम मोदी फिर से वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।
इस सूची में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम नहीं है। लालकृष्ण आडवाणी की सीट गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे। वहीं भाजपा ने पहली सूची में लगभग 30 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए है। भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के अनेक बड़े नेताओं के नाम हैं। सूची से ये तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह पुरानी सीट लखनऊ से लड़ेंगे जबकि नितिन गडकरी नागपुर से प्रत्याशी होंगे। स्मृति ईरानी अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) से डॉ महेश शर्मा, मुज्जफरनगर से संजीव बालियान, गजियाबाद से वी के सिंह, बागपत से सत्यपाल सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी को टिकट दिया गया है। उन्नाव से साक्षी महाराज को टिकट दिया गया है। केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज की जगह अरुण सागर को शाहजहांपुर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने उत्तर प्रदेश से अपने 28 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और शाहजहांपुर से सांसद कृष्णा राज और आगरा से सांसद रामशंकर कठेरिया समेत छह मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिये गये। भाजपा द्वारा जारी 184 उम्मीदवारों की पहली सूची में महाराष्ट्र से 16, असम से आठ, अरुणाचल प्रदेश से दो, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर से पांच-पांच, कर्नाटक से 21, केरल से 13, ओडिशा से 10, राजस्थान से 16, तमिलनाडु से पांच, तेलंगाना से 10, उत्तराखंड से पांच, पश्चिम बंगाल से 28 और आंध्र प्रदेश से दो उम्मीदवार शामिल हैं।

भाजपा द्वारा जारी लोकसभा उम्मीदवारों के नाम-
उत्तर प्रदेश-
1- वाराणसी- नरेंद्र मोदी
2- सहारनपुर- राघव लखनपाल
3- मुजफ्फरनगर- संजीव कुमार बाल्यान
4- बिजनौर- कुंवर भारतेंद्र सिंह
5- मुरादाबाद- कुंवर सर्वेश कुमार
6- अमरोहा- कंवर सिंह तंवर
7- मेरठ- राजेंद्र अग्रवाल
8- बागपत- सत्यपाल सिंह
9- गाजियाबाद- विजय कुमार सिंह
10- गौतम बुद्ध नगर- महेश शर्मा
11- अलीगढ़- सतीश कुमार गौतम
12- मथुरा- हेमा मालिनी
13- आगरा- एसपी सिंह बघेल
14- फतेहपुर सीकरी- राज कुमार चहर
15- ऐटा- राजवीर सिंह
16- बदायूं- संग मित्र मौर्य
17- आंवला- धर्मेंद्र कुमार
18- बरेली- संतोष कुमार गंगवार
19- शाहजहांपुर- अरुण सागर
20- खीरी- अजय कुमार मिश्रा
21- सीतापुर- राजेश वर्मा
22- हरदोई- जय प्रकाश रावत
23- मिश्रिख- अशोक रावत
24- उन्नांव- साक्षी जी महाराज
25- मोहनलाल गंज- कौशल किशोर
26- लखनऊ- राजनाथ सिंह
27- अमेठी- स्मृति ईरानी
28- संभल- परमेश्वर राव
गुजरात-
29. गुजरात- अमित शाह
महाराष्ट्र-
30. नंदुरबार- डॉ हीना विजयकुमार गावित
31. धुले- डॉ सुभाष रामराव भामरे
32. रैवर- रक्षा निखिल खडसे
33. अकोला- संजय शामराव धोत्रे
34. वर्धा- रामदास चंद्रभानजी ताड़ास
35. नागपुर- नितिन जयराम गडकरी
36. गढ़चिरौली-चिमूर- अशोक महादेवराव नेते
37. चंद्रपुर- हंसराज गंगाराम अहीर
38. जालना- रावसाहेब पाटिल दानवे
39. भिवंडी- कपिल मोरेश्वर पाटिल
40. मुंबई: उत्तर- गोपाल चिन्याली शेट्टी
41. मुंबई: उत्तर-मध्य- पूनम महाजन
42. अहमदनगर- सुजय विखे
43. बीड- प्रीतम गोपीनाथ मुंडे
44. लातूर- सुधाकर भालेराव श्रृंगारे
45. सांगली- संजय (काका) रामचंद्र पाटिल
अंडमान और निकोबार-
46. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह- विशाल जॉली
असम-
47. करीमगंज- कृपानाथ मल्ल
48. सिलचर- राजदीप रॉय बंगाली
49. स्वायत्त जिला- हरिसिंह
50. गुवाहाटी- रानी ओझा
51. मंगलदोई- दिलीप सैकिया
52. जोरहाट- तपन गोगई
53. डिब्रूगढ़- रामेश्वर तेली
54. लखीमपुर- प्रदन बरुआ
अरुणाचल-
55 अरुणाचल पश्चिम- तपीर गौ
56 अरुणाचल पूर्व- किरेन रिजिजू
छत्तसीगढ़-
57. सरगुजा- रेणुका सिंह
58. रायगढ़- गोमती साई
59. जांजगीर-चांपा- गुहाराम अजगले
60. बस्तर- बैद्युराम कश्यप
61. कांकेर- मोहन मंडावी
दादरा और नगर हवेली-
62. दादरा और नगर हवेली- नटूभाई गोमनभाई पटेल
जम्मू कश्मीर-
63. बारामूला- एम.एम. वार
64. श्रीनगर- खालिद जहाँगीर
65. अनंतनाग- सोफी यूसुफ
66. उधमपुर- डॉ जितेन्द्र
67. जम्मू- जुगल किशोर
कर्नाटक-
68. बेलगाम- सुरेश चानाबसप्पा अंगडी
69. बगलकोट- पार्वतगौड़ा सी गद्दीगौदर
70. बीजापुर- रमेश चंदप्पा जिगाजिनागी
71. गुलबर्गा- डॉ उमेश जाधव
72. बीदर. भगवान पंथ
73. बेल्लारी- देवेंद्रप्पा
74. हावेरी- शिवकुमार चनबसप्पा
75. धारवाड़- प्रहलाद वेंकटेश जोशी
76. उत्तरा कन्नड़- अनंतकुमार हेगड़े
77. दावणगेरे- गौदर एम सिद्धेश्वरा
78. शिमोगा- बी वाई राघवेंद्र
79. उडुपी चिकमगलूर- शोभा करंदलाजे
80. हसन- ए मंजू
81. दक्षिणा कन्नड़- नलिन कुमार काटेल
82. चित्रदुर्ग- ए नारायण स्वामी
83. तुमकुर- जी एस बसवाराजू
84. मैसूर- प्रताप सिम्हा
85. चामराजनगर- श्रीनिवास प्रसाद
86. बैंगलोर उत्तर- डी.वी. सदानंद गौड़ा
87. बैंगलोर सेंट्रल- पी.सी. मोहन
88. चिकबल्लापुर- बी एन बच्चचेगौड़ा
केरल-
89. कासरगोड- रवीश थानत्री कुंतार
90. कन्नूर- सी के पद्मनाभन
91. वाडकर- वी के सजिवन
92. कोझीकोड- के पी प्रकाश बाबू
93. मलप्पुरम- उन्नीकृष्णन मास्टर
94. पोन्नानी- वी टी रेमा
95. पलक्कड़- सी कृष्णकुमार
96. चालकुडी- ए एन राधाकृष्णन
97. एर्नाकुलम- अल्फोंस कन्ननथाना
98. अलप्पुझा- डॉ के एस राधाकृष्णन
99. कोल्लम- के वी सब
100. अतटिंगल- सोभा सुरेंद्रन
101. तिरुवनंतपुरम- सुमनम राजशेखरन
लक्षद्वीप-
102. लक्षद्वीप- अब्दुल खदर
मणिपुर-
103. इनर मणिपुर- रंजन सिंह
104. बाहरी मणिपुर- शोखोपाओ मेट (बेंजामिन)
मिजोरम-
105. मिजोरम- निरुपम चकमा
ओडिशा-
106. सुंदरगढ़- जुएल ओराम
107. किंजर- अनंत नाइक
108. बालासोर- प्रताप सारंगी
109. धेनकनाल- रुद्र नारायण पाणि
110. बोलंगीर- संगीता कुमारी सिंह देव
111. नबरंगपुर- बलभद्र माझी
112. केंद्रपाड़ा- बैजयंत पांडा
113. भुवनेश्वर- अपराजिता सारंगी
114. अस्का- अनीता प्रियदर्शनी
115. बेरहमपुर- ब्रुघू बक्सिपतरा
राजस्थान-
116. गंगानगर- निहाल चंद चौहान
117. बीकानेर- अर्जुन राम मेघवाल
118. झुंझुनू- नरेंद्र खिंचल
119. सीकर- सुमेधानंद सरस्वती
120. जयपुर ग्रामीण- कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर
121. जयपुर- रामचरण बोहरा
122. टोंक-सवाई माधोपुर-सुखबीर सिंह जौनपुरिया
123. अजमेर- भागीरथ चौधरी
124. पाली- पीपी चौधरी
125. जोधपुर- गजेन्द्र सिंह शेखावत
126. जालोर- देवजी मानसिंहराम पटेल
127. उदयपुर- अर्जुनलाल मीणा
128. चित्तौड़गढ़- सीपी जोशी
129. भीलवाड़ा- सुभाष चंद्र बहेरिया
130. कोटा- ओम बिरला
131. झालावाड़-बारां- दुष्यंत सिंह
सिक्किम-
132. सिक्किम- लतेन शेरिंग शेरपा
तमिलनाडु-
133. कोयंबटूर- सीपी राधाकृष्णन
134. शिवगंगा- एच राजा
135. रामनाथपुरम- नैनार नागेंद्रन
136. थुथुकुडी- डॉ तमिलिसाई साउंडराजन
137. कन्याकुमारी- पोन राधाकृष्णन
तेलंगाना-
138. करीमनगर- बांदी संजय
139. निज़ामाबाद- डी अरविंद
140. मलकजगिरी- एन रामचंद्र राव
141. सिकंदराबाद- जी किशन रेड्डी
142. महबूबनगर- डी के अरुणा
143. नागरकुर्नूल- कुम बंगारु श्रुति
144. नलगोंडा- गरलपति जितेन्द्र कुमार
145. भोंगीर- पीवी शमसुंदर राव
146. वारंगल- चिन्ता संबमूर्ति
147. महबूबबाद- जठोतु हुसैन नाइक
त्रिपुरा-
148. त्रिपुरा पश्चिम- रेबती त्रिपुरा
149. त्रिपुरा पूर्व- प्रतिमा भौमिक
उत्तराखंड-
150. टिहरी गढ़वाल- माला राज्य लक्ष्मी
151. गढ़वाल- तीरथ सिंह रावत
152. अल्मोड़ा- अजय टम्टा
153. नैनीताल-उधमसिंह
154. हरिद्वार- रमेश पोखरियाल (निशंक)
पश्चिम बंगाल-
155. कूचबिहार- निसिथ प्रमाणिक
156. अलीपुरद्वार- जॉन बारला
157. जलपाईगुड़ी- डॉ जयंत रे
158. रायगंज- देबोश्री चौधरी
159. बालुरघाट- सुकांता मजूमदार
160. मालदा उत्तर- खगेन मुर्मू
161. मालदा दक्षिणा- श्रीरूप मित्र चौधरी
162. कृष्णानगर- कल्याण चौबे
163. बैरकपुर- अर्जुन सिंह
164. दमदम- समिक भट्टाचार्य
165. बारासात- मृणाल कांति देबनाथ
166. बशीरहाट- साईंतन बसु
167. जयनगर- डॉ अशोक कंडारी
168. मथुरापुर- श्यामाप्रसाद हालदार
169. जादवपुर- अनुपम हाजरा
170. कोलकाता दक्षिण- चंद्र कुमार बोस
171. कोलकाता उत्तर- राहुल सिन्हा
172. सर्पमोर- देबजीत सरकार
173. हुगली- लॉकेट चटर्जी
174. आरामबाग- तपन रॉय
175. तमलुक- सिद्धार्थ नस्कर
176. घटल- भारती घोष
177. झारग्राम- डॉ कुंवर हेम्ब्रम
178. मेदिनीपुर- दिलीप घोष
179. बिष्णुपुर- सौमित्र खा
180. बर्धमान पुरबा- परेश चंद्र दास
181. आसनसोल- बाबुल सुप्रियो
182. बीरभूम- दुध कुमार मंडल
आंध्र प्रदेश-
183. विशाखापत्तनम- डी पुरंदेश्वरी
184. नरसरावपेट- कन्ना लक्ष्मीनारायण