प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक कल्पना लाजमी का निधन

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता,-निर्देशक कल्पना लाजमी का आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वे 64 साल की थीं। कल्पना लाजमी एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक थीं। वह यथार्थवादी फिल्में बनाने के लिये जानी जाती थीं। उनकी फिल्में अक्सर महिलाओं पर केंद्रित रहती थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में रूदाली, दमन, दरम्यान शामिल हैं। कल्पना लाजमी की बतौर निर्देशक आखिरी फिल्म 2006 में प्रदर्शित चिंगारी थी। यह फिल्म भूपेन हजारिका के उपन्यास द प्रॉस्टीट्यूट एंड द पोस्टमैन पर आधारित थी। हजारिका उनके पार्टनर भी थे।
बताया जा रहा है कि ज्यादा तबियत खराब होने के कारण कल्पना को धीरुबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इलाज के दौरान उन्होंने आज सुबह 4:30 बजे आखिरी सांस ली। हालांकि पिछले तीन महीनों से उनकी तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब थी। कल्पना को किडनी के साथ-साथ लीवर की भी समस्या थी।