फिलहाल भाजपा अध्यक्ष बने रहेंगे अमित शाह, शिवराज सिंह के सयोंजन में चलेगा सदस्यता अभियान

नए सदस्य बनाने का अभियान हम शुरू करने जा रहे हैं और इसके लिए पार्टी ने शिवराज चौहान को सदस्यता अभियान का संयोजक नियुक्त किया है उनके साथ दुष्यंत गौतम, सुरेश पुजारी, अरुण चतुर्वेदी और श्रीमती शोभा सुरेंद्रन सहसंयोजक की भूमिका में होंगे, ये बात भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने कही।
भूपेंद्र यादव ने बताया कि 2014 के बाद भाजपा के सदस्यों की संख्या 11 करोड़ हुई और उनमें से 10 लाख से अधिक सदस्यों को विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद संगठनात्मक चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जिसका आशय यही है कि फिलहाल गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।