फिल्मफेयर अवार्ड्स की घोषणा, रणवीर और आलिया सर्वश्रेष्ठ

65वें अमेज़न फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन गुवाहाटी में किया गया, जिसमें अवार्ड्स की घोषणा की गई। इस बार फिल्मफेयर अवार्ड्स में बाज़ी मारते हुए गली ब्वॉय ने 10 अवार्ड अपने नाम किये। गली ब्वॉय के लिए फिल्म के अभिनेता रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं अभिनेत्री आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला।

फिल्मफेयर अवार्ड की पूरी लिस्ट-
बेस्ट एक्टर मेल- रणवीर सिंह (गली ब्वॉय)
बेस्ट एक्टर फीमेल- आलिया भट्ट (गली ब्वॉय)
बेस्ट एक्टर मेल क्रिटिक्स- आयुष्मान खुराना (ऑर्टिकल 15)
बेस्ट एक्टर फीमेल क्रिटिक्स- भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू (सांड की आंख)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट डेब्यू एक्टर- अभिमन्यु दासानी (मर्द को दर्द नहीं होता)
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस- अनन्या पांडे (स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सिद्धांत चतुर्वेदी (गली ब्वॉय)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- अमृता सुभाष (गली ब्वॉय)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- शिल्पा राव (घुंघरू) (वॉर)
बेस्ट प्लैकबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह (कलंक नहीं) (कलंक)
बेस्ट लिरिक्स- डिवाइन और अंकुर तिवारी (अपना टाइम आएगा) (गली ब्वॉय)
बेस्ट वीएफएक्स- शेरी भरदा एंड विशाल आनंद (वॉर)
बेस्ट एक्शन- पॉल जेनिंग्स, ओह सी यंग, परवेज शेख और फ्रैंज स्पिलहौस (वॉर)
बेस्ट कोरियोग्राफी- रेमो डिसूजा, घर मोरे परदेसिया (कलंक)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- जय ओजा (गली ब्वॉय)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- कर्ष काले और द सालवेज ऑडियो कलेक्टिव (गली ब्वॉय)
बेस्ट एडिटिंग- शिवकुमार वी पणिक्कर (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट साउंड डिजाइन- बिश्वदीप दीपक चटर्जी और निहार रंजन सामल (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सुजैन कैपलन मेर्वांजी (वॉर)
बेस्ट कॉस्टयूम- दिव्या गंभीर, निधि गंभीर (सोनचिड़िया)
लाइफटाइम अचीवमेंट- रमेश सिप्पी
बेस्ट एक्ट्रेस (शॉर्ट फिल्म)- सारा हाशमी (बेबाक)
बेस्ट एक्टर (शॉर्ट फिल्म)- राजेश शर्मा (टिंडे)
बेस्ट एक्शन (शॉर्ट फिल्म)- शाजिया इकबाल (बेबाक)
बेस्ट नॉन फिक्शन (शॉर्ट फिल्म)- अनंत नारायण महादेवन (विलेज ऑफ़ अ लैसर गॉड)
पीपल च्वॉइस अवॉर्ड (बेस्ट शॉर्ट फिल्म)- रोहित बापू काम्बले (देशी)