बिहार में एनडीए के उम्मीदवारों की घोषणा

बिहार में एनडीए ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एनडीए की तीनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों ने एक साथ मिलकर एनडीए के उम्मीदवारों की घोषणा की। बिहार में एनडीए में भाजपा, जेडीयू और एलजेपी शामिल है, जिसमें भाजपा 17, जेडीयू 17 तथा एलजेपी 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एनडीए द्वारा जारी सूची में उनके पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है, ज्ञात रहे कि पिछले बार यहां से भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद रहे।

वाल्मिकी नगर- वैद्यनाथ महतो (जेडीयू)
प. चंपारण- डॉ संजय जैसवाल (भाजपा)
पू. चंपारण- राधा मोहन सिंह (भाजपा)
शिवहर- रमादेवी (भाजपा)
सीतामढ़ी- वरूण कुमार (जेडीयू)
मधुबनी- अशोक कुमार यादव (भाजपा)
झंझारपुर- राम प्रित मंडल (जेडीयू)
सुपौल- दिलेश्वर कामत (जेडीयू)
अररिया- प्रतीप सिंह (भाजपा)
किशनगंज- महमूद अशरफ (जेडीयू)
कटिहार- दुराल चंद गोश्वामी (जेडीयू)
पूर्णिया- संतोष कुमार कुशवाहा (जेडीयू)
मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव (जेडीयू)
दरभंगा- गोपाल जी ठाकुर (भाजपा)
मुजफ्फरपुर- अजय निषाद (भाजपा)
वैशाली- वीणा देवी (एलजेपी)
गोपालगंज- आलोक कुमार सुमन (जेडीयू)
सीवान- कविता सिंह (जेडीयू)
महराजगंज- जनार्धन सिंह सिगरिवाल (भाजपा)
सारण- राजीव प्रताप रूढ़ी (भाजपा)
हाजीपुर- पशुपति कुमार पारस (एलजेपी)
उजियारपुर- नित्यानंद राय (भाजपा)
समस्तीपुर- रामचंद्र पासवान (एलजेपी)
बेगूसराय- गिरिराज सिंह (भाजपा)
खगड़िया- इसका ऐलान नहीं किया गया
भागलपुर- अजय कुमार (भाजपा)
बांका- गिरधारि यादव (जेडीयू)
मुंगेर- राजीव रंजन सिंह (जेडीयू)
नालंदा- कौशलेंद्र कुमार (जेडीयू)
पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद (भाजपा)
पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव (भाजपा)
आरा- राज कुमार सिंह (भाजपा)
बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे (भाजपा)
सासाराम- छेदी पासवान (भाजपा)
काराकाट- महाबली सिंह (जेडीयू)
जहानाबाद- चंद्रेश्वर प्रसाद जडीयू
औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह (भाजपा)
गया- विजय कुमार मांझी (जेडीयू)
नवादा- चंदन कुमार (एलजेपी)
जमुई- चिराग पासवान (एलजेपी)