भाजपा कार्यकर्ता आज मनाएंगे विजय उत्सव

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने आज देशभर में विजय उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। अमित शाह ने ट्विट करके बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भाजपा कार्यकर्ता 4 मार्च को सुबह 11 बजे देशभर में विजय उत्सव मनाएंगे। शनिवार को आए चुनाव परिणामों के बाद से ही देशभर में भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है और वे कल दोपहर से ही जश्न मना रहे हैं। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए उम्मीदों से बढ़कर रहे। वामपंथ का गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में 25 साल पुरानी और मजबूत सरकार को भाजपा ने करारी शिरकत दी है।