भाजपा ने जारी की अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची

लोकसभा चुनावों के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आज भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश की 54 सीटों और आंध्र प्रदेश की 123 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। दोनों राज्यों में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी वोटिंग होगी। ज्ञात रहे कि 2019 लोकसभा चुनाव के साथ तेलंगाना के अलग होने के बाद आंध्र प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव होने हैं।