भाजपा ने जारी की लोकसभा उम्मीदवारों की पाँचवीं सूची

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इस सूची के अनुसार मध्य प्रदेश में ज्यादातर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है। इसके अलावा भाजपा ने चुनाव न लड़ने की घोषणा करने वाली उमा भारती को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। पार्टी महासचिव जेपी नड्डा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने अभी तक 285 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है और जल्द ही अगली सूची भी जारी कर दी जाएगी। साथ ही कहा गया है कि परेश रावल इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।
भाजपा द्वारा जारी सूची में मुरैना- नरेंद्र सिंह तोमर, रीवा से जनार्दन मिश्रा, जबलपुर से राकेश सिंह, टीकमगढ़ से वीरेंद्र कुमार खटीक, दामोह से प्रहलाद पटेल, सतना से गणेश सिंह, सिधी रीती पाठक, शहडोल हिमाद्रि सिंह, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, होशंगाबाद राव उदय प्रताप सिंह, भींड से संध्या राय, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, मंदसौर से सुधीर गुप्ता, खांडवा से नंदकुमार सिंह चौहान, बैतूल से दुर्गादास उईके को टिकट दिया गया है। वहीं झारखंड के राजमहल से हेमालाल मुर्मू, दुम्का से सुनील सोरेने, गोड्डा से निषिकांत दुबे, धनबाद से पशुपति नाथ सिंह, जमशेदपुर से विद्युत वरूण महतो, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलूवा, कुंती से अर्जुन मुंडा, लोहारदगा से सुंदर शाह भागवत, पलामू से विष्णु गया राम, हजारीबाग से जयंत सिन्हा।
कच्छ से विनोद चावड़ा, साबरकाटा दीपसिंह राठौड़, अहमदाबाद पश्चिम से किरीट सोलंकी, सुरेंद्रनगर से महेंद्र मुंजपारा, राजकोट से मोहन कुंदरिया, जामनगर से पूनमबेन मैडम, अमरेली से नारनभाई कछाड़िया, भावनगर से भरतबेन शियाल, खेड़ा से देवसिंह चौहान, दाहोद से जशवंतसिंह भाभोर, वडोदरा से रंजनबेन भट्ट, भरुच से मनसुखभाई वसावा, बारडोली से प्रभुभाई वसावा, नवसारी से सीआर पाटिल, वलसाड से केसी पटेल उम्मीदवार होंगे। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, शिमला से सुरेश कश्यप उम्मीदवार होंगे। वहीं कर्नाटक की मांड्या सीट पर पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार सुमनलता का समर्थन करने का फैसला किया है जबकि कोलार सीट पर एस मुनिस्वामी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने गोवा और गुजरात विधानसभा के उप चुनाव के लिए भी अपने नामों की घोषणा की है।