भाजपा ने जारी की लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की नई सूची

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और नई सूची जारी कर दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 29 लोकसभा उम्मीदवारों के नाम हैं तथा 10 उम्मीदवार पश्चिम बंगाल के हैं। जिसमें कानपुर से भाजपा के वर‍िष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का ट‍िकट काट कर उनकी जगह सत्‍यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। वहीं आज ही भाजपा में शामिल हुईं जयाप्रदा को रामपुर से ट‍िकट दिया गया है, जो रामपुर में सपा के आज़म खान को चुनौती देंगी।
सूची के अनुसार वरुण गांधी को सुल्‍तानपुर से पीलीभीत भेजा गया, वहीं मेनका गांधी पीलीभीत की बजाय सुल्‍तानपुर से चुनाव लड़ेंगी। यूपी भाजपा के अध्‍यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को चंदौली से टि‍कट दिया गया है। भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार जयप्रदा रामपुर, वरुण गांधी पीलीभीत, मेनका गांधी सुल्‍तानपुर, रेखा वर्मा धौरहरा, मुकेश राजपूत फर्रुखाबाद, रामशंकर कठेरिया इटावा, सुब्रत पाठक कन्‍नौज, सत्‍यदेव पचौरी कानपुर, देवेंद्र सिंह भोले अकबरपुर, भानु प्रताप वर्मा जालौन, पुष्‍पेंद्र सिंह चंदेल हमीरपुर, साध्‍वी निरंजन ज्‍योति फतेहपुर, विनोद सोनकर कौशांबी, रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज, पुष्‍पेंद्र रावत बाराबंकी, लल्‍लू सिंह अयोध्‍या, अक्षयवर लाल गौड़ बहराइच, ब्रजभूषण शरण सिंह कैसरगंज, दद्दन मिश्रा श्रावस्‍ती, क्रांतिवर्धन सिंह गोंडा, जगदंबिका पाल डुमरियागंज, हरीश द्ववेदी बस्‍ती, पंकज चौधरी महाराजगंज, विजय दुबे कुशीनगर, कमलेश पासवान बंसगांव, रविंद्र कुशवाह सलेमपुर, वीरेंद्र सिंह मस्‍त बलिया, मनोज सिन्‍हा गाजीपुर, महेंद्रनाथ पांडेय चंदौली से टिकट दिया गया है।