Thursday, April 25, 2024
Homeभारतभारत का 25 प्रतिशत क्षेत्र हुआ वनों से आच्छादित

भारत का 25 प्रतिशत क्षेत्र हुआ वनों से आच्छादित

दुनिया में केवल कुछ देशों में जंगल का क्षेत्र बढ़ा है और उन देशों में भारत का नाम शामिल है और अब लगभग 25 प्रतिशत क्षेत्र वनों से आच्छादित है, ये बात केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वन सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी करने के दौरान कही। ये रिपोर्ट एफएसआई की वेबसाइट पर भी उपबल्ध है
उन्होंने कहा कि कर्नाटक, आंधप्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दो सालों में सबसे ज्यादा वनक्षेत्र में वृद्धि हुई है। वृक्षावरण, बढ़ रहा है और महाराष्ट्र में यह सबसे ज्यादा बढ़ा है, हर राज्य को यह प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि फॉरेस्ट सर्वे 2017 के आंकलन की तुलना में, देश के कुल वन और वृक्षावरण में 5,188 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है। इसमें से 3,976 वर्ग किमी वनावरण और 1,212 वर्ग किमी वृक्षावरण में वृद्धि देखी गई है।
उन्होंने कहा कि मैंग्रोव जो समुंद्र की पूरी पारिस्थितिक तंत्र को संभालते है, उसमें भी नेट 54 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। देश में कुल कच्छ (मैंग्रोव) वनस्पति आवरण 4,975 वर्ग किमी है। 2017 के पिछले आंकलन की तुलना में कच्छ वनस्पति आवरण में 54 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि देखी गई है।

टॉप न्यूज