भारत में पहली बार यहां पानी के भीतर दौड़ेगी ट्रेन

अब देश में भी पानी के नीचे ट्रेन दौड़ती नज़र आएगी। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि देश में अब लोग नदी में पानी के नीचे ट्रेन में बैठकर इस यात्रा का आनंद ले सकेंगे। ये ट्रेन कोलकाता में हुगली नदी के नीचे पानी में दौड़ेगी इस प्रोजेक्‍ट को पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भारत की पहली अंडर वॉटर ट्रेन शीघ्र ही कोलकाता में हुगली नदी के नीचे चलना आरंभ होगी। उत्कृष्ट इंजीनियरिंग का उदाहरण यह ट्रेन देश में निरंतर हो रही रेलवे की प्रगति का प्रतीक है। इसके बनने से कोलकाता निवासियों को सुविधाऔर देश को गर्व का अनुभव होगा। जानकारी के अनुसार पहली अंडर वॉटर कोलकाता मेट्रो का ये ट्रेक करीब 16 किमी लंबा होगा। इसमें मेट्रो ट्रेन सॉल्‍ट लेक सेक्‍टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच दौड़ेगी, जिसका पहला फेज 5 किमी लंबा होगा।