रणबीर कपूर की दादी कृष्णा कपूर का निधन

भारतीय सिनेमा के शोमैन अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। जानकारी के अनुसार वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कृष्णा कपूर के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। ज्ञात रहे कि राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं। वहीं रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर इनके पोते और नातिन हैं।