राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को नई दिल्‍ली में आयोजित एक समारोह में इंडिया रैंकिंग्‍स- 2019 जारी की और विभिन्‍न वर्गों में सर्वोच्‍च आठ संस्‍थानों को इंडिया रैंकिंग्‍स पुरस्‍कार प्रदान किए। उन्‍होंने नवाचार उपलब्धियों संबंधी संस्‍थानों के अटल रैंकिंग (एआरआईआईए) को भी जारी किया और सर्वोच्‍च दो संस्‍थानों को एआरआईआईए पुरस्‍कार प्रदान किए।
इस अवसर पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत में उच्‍च शिक्षा में जो विस्‍तार किया गया है, उससे शिक्षा तक पहुंच बढ़ी है और समानता में सुधार हुआ है। उन्‍होंने कहा कि इसके बावजूद गुणवत्‍ता चिंता का विषय बना हुआ है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍टता के कई केन्‍द्र हैं, लेकिन मानकों में असमानता है। हमारा उच्‍च शिक्षा बुनियादी ढांचा आगे बढ़ रहा है और लोगों के पंजीकरण में भी इजाफा हो रहा है, इसलिए जरूरी है कि मानक ऊंचा किया जाए। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, वास्‍तु शास्‍त्र, विधि और चिकित्‍सा की रैंकिंग के अलावा कॉलेजों और विश्‍वविद्यालयों की रैंकिंग भी उनके वर्गीकरण के आधार पर की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि रैंकिंग के कारण संस्‍थानों के बीच स्‍वस्‍थ प्रतिस्‍पर्धा की भावना विकसित हो रही है।

देश के ओवरऑल टॉप 10 शैक्षणिक संस्थान-
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास
2. इंडियन इंस्टीट्यू ऑफ साइंस, बेंगलुरु
3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर
7. जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली
8. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की
9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी
10. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, बनारस

भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थान-
1.इंडियन इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, मद्रास
2. इंडियन इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, दिल्ली
3. इंडियन इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, बॉम्बे
4. इंडियन इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, खड़गपुर
5. इंडियन इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, कानपुर
6. इंडियन इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, रुड़की
7. इंडियन इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, गुवाहाटी
8. इंडियन इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, हैदराबाद
9. अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई
10. इंडियन इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट, तिरुचिरापल्ली

भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज-
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर
2. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, दिल्ली
3. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
4. हैदराबाद यूनिवर्सिटी, हैदराबाद
5. कलकत्ता यूनिवर्सिटी, कोलकाता
6. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
7. अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई
8. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
9. मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल
10. सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी

भारत के टॉप 10 कॉलेज-
1. मिरांडा हाउस कॉलेज, दिल्ली
2. हिंदू कॉलेज, दिल्ली
3. प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
4. सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली
5. लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली
6. लोयाला कॉलेज, चेन्नई
7. श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली
8. रामकृष्ण विद्या मंदिर, कोलकाता यूनिवर्सिटी
9. हंसराज कॉलेज, दिल्ली
10. सेंट जेवियर्स, दिल्ली