राहुल गांधी ने फिर दी पीएम मोदी को बहस की चुनौती

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार पर बहस करने की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार पर बहस करने से डरते हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आप भ्रष्टाचार पर मेरे साथ बहस करने से डरे हुए हैं? मैं आपके लिए यह आसान कर सकता हूं। चलिए किताब खोलकर आप इन विषयों पर तैयारी कर सकते हैं, 1. राफेल +अनिल अंबानी 2. नीरव मोदी 3. अमित शाह +नोटबंदी।