Wednesday, April 24, 2024
Homeभारतरिलीज के दूसरे दिन फ़िल्म स्त्री को मिला जबरदस्त रिस्पांस

रिलीज के दूसरे दिन फ़िल्म स्त्री को मिला जबरदस्त रिस्पांस

माउथ पब्लिसिटी के चलते शुक्रवार को रिलीज हुई फ़िल्म स्त्री को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और फ़िल्म ने दूसरे दिन शनिवार को अच्छा बिजनेस कर लिया। फ़िल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म स्त्री लो बजट फिल्म है। फ़िल्म ने पहले दिन लगभग 7 करोड़ की कमाई की, तो वहीं दूसरे दिन फ़िल्म की कमाई में जबरदस्त तेज़ी आयी है। केवल दो दिनों में ही फ़िल्म ने 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली।
स्त्री में हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट कॉकटेल दर्शकों को देखने को मिला है, जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं। फ़िल्म में राजकुमार राव दर्जी की भूमिका में हैं, वहीं श्रद्धा कपूर ने भूत का किरदार निभाया है। फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार फिल्म वीकेंड खत्म होने तक 30 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजनेस कर सकती है। यदि ऐसा होता है तो स्त्री वीकेंड खत्म होने तक अपनी लागत वसूल लेगी। फिल्म का कंटेंट काफी दमदार है। स्त्री में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

टॉप न्यूज