रेलवे में फिर होगी लाखों पदों पर नियुक्तियां

देश का सबसे बड़ा नियोक्ता भारतीय रेलवे अगले कुछ महीनों में लाखों लोगों को नौकरी देगा। इसकी घोषणा रेलमंत्री पीयूष गोयल ने की है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले वर्ष करीब डेढ़ लाख पदों के लिए रिक्तियां घोषित की थी। उन्होंने कहा कि आने वाले दो साल में रेलवे युवाओं के लिए ढाई लाख और पदों पर रिक्तियां निकाल कर भर्ती करेगा। कुल मिलाकर रेलवे कुल चार लाख पदों पर नियुक्तियां करेगा। जिसमें से डेढ़ लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे में आने वाले समय में रेलवे में करीब ढाई लाख पदों पर और नियुक्तियां की जाएंगी। भारतीय रेलवे में अभी करीब 1 लाख 32 हजार पद खाली हैं। अगले दो सालों में एक लाख कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में करीब ढाई पदों पर और नियुक्तियां करने की योजना है। मौजूदा नियुक्ति प्रक्रिया को जोड़ दें तो कुल चार लाख पदों पर रेलवे में नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 12 लाख कर्मचारियों के साथ रेलवे सबसे बड़ा नियोक्ता है।