विकराल हुआ वायु तूफान

अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात वायु में बदल गया है और 135 किमी रफ़्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा। यह तूफान गुजरात के तटीय क्षेत्रों 13 जून को टकराएगा, इस दौरान समुद्र में लहरें 2 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सुदूर समुद्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र तेजी से बनने के कारण वायु तूफान के 13 जून को गुजरात के तटीय क्षेत्रों पोरबंदर से महुवा, वेरावल और दीव क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इस दौरान 130 से 140 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय क्षेत्रों में 13 एवं 14 जून को भारी बारिश होने और 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने कहा है कि धीरे-धीरे हवा की गति तेज हो सकती है और पूर्वमध्य तथा पड़ोसी दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। लक्ष्यद्वीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक तथा दक्षिण महाराष्ट्र तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 12 जून को यह पूर्वमध्य तथा दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर 90-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 115 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। दक्षिण गुजरात और महाराष्ट्र तटों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 13 जून को उत्तर अरब सागर के ऊपर हवा की गति 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। गुजरात तट के ऊपर 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उत्तर महाराष्ट्र के तटों तथा पूर्वमध्य अरब सागर के ऊपर हवा 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इस दौरान आज 11 जून को पूर्व मध्य तथा दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर समुद्र की स्थिति काफी कठिन हो सकती है। 12 जून को पूर्वमध्य तथा पड़ोसी उत्तरपूर्व अरब सागर के ऊपर स्थिति गंभीर से अति गंभीर हो सकती है और 13 जून को उत्तर अरब सागर पर समुद्र की स्थति गंभीर हो सकती है। आज लक्ष्यद्वीप क्षेत्र, केरल, कर्नाटक तथा दक्षिण महाराष्ट्र तटों पर समुद्र की स्थिति गंभीर से काफी गंभीर हो सकती है। 12 जून को दक्षिण गुजरात तथा महाराष्ट्र तटों पर समुद्र की स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। 13 जून को गुजरात उत्तर महाराष्ट्र के तट तथा पूर्वमध्य तथा अरब सागर के उत्तर भागों में समुद्र की स्थति गंभीर से काफी गंभीर हो सकती है। मछुआरों को चेतावनी मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे आज दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्ष्यद्वीप क्षेत्र, केरल तथा कर्नाटक के समुद्र में न जाएं। मछुआरों से कहा गया है कि वे 11 और 12 जून को पूर्वमध्य अरब सागर तथा महाराष्ट्र के तटों के समुद्र में न जाएं। उन्हें 12 और 13 जून को उत्तरपूर्व अरब सागर तथा गुजरात के समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। गहरे समुद्र में गए मछुआरों से वापस आने को कहा गया है।