विधानसभा चुनाव- मप्र एवं मिज़ोरम में 75 प्रतिशत मतदान

बुधवार को हुए मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों और मिज़ोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। इस बार दोनों ही राज्यों में 75 प्रतिशत के आसपास मतदान की खबर है।
मप्र विधानसभा की 230 सीटों के चुनाव में भाजपा ने सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं, जबकि कांग्रेस ने 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं और एक सीट अपने सहयोगी शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल के लिये छोड़ी है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी 208, बसपा 227, शिवसेना 81 और सपा ने 52 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। वहीं मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों के लिए 7.68 लाख मतदाताओं में से करीब 75 फीसदी से ज्यादा ने मतदान किया। मिजोरम राज्य में 7,70,395 मतदाता हैं, जिनमें 3,94,897 महिला मतदाता भी शामिल हैं। मिज़ोरम विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के 209 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।