भारतीय वेट लिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने युवा ओलंपिक में भारत को 62 किलो वर्ग में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। आइजोल के 15 वर्षीय जेरेमी ने 274 किलो (124 और 150) किलो वजन उठाया। उसने विश्व युवा चैम्पियनशिप में भी रजत पदक जीता था। रजत पदक तुर्की के तोपटास कानेर ने 263 किलो वजन उठाकर जीता। कोलंबिया के विलार एस्टिवन जोस ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
ब्यूनस आयर्स में चल रहे युवा ओलंपिक में 15 साल के लालरिनुंगा ने 62 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ इस प्रतियोगिता में भारत के चार पदक हो गए, जिसमें तीन रजत शामिल है। आइजोल के इस युवा सितारे ने कुल 274 किलो (124 किलोग्राम +150 किलोग्राम) वजन उठाया। जेरेमी ने क्लीन ऐंड जर्क में अपने आखिरी प्रयास में 150 किलोग्राम वजन उठाया। इससे पहले स्नैच में उन्होंने 124 किलोग्राम का भार उठाया था।