शाम 4 बजे होगा अटल जी का अंतिम संस्कार

अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए भारी उमड़ रही है। अटल जी का पार्थिव शरीर 9 बजे बीजेपी मुख्‍यालय ले जाया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्‍कार आज शुक्रवार को नई दिल्‍ली के स्‍मृति स्‍थल में किया जाएगा। अभी उनका पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास छह, कृष्‍ण्‍ा मेनन मार्ग पर रखा गया है। उनके सरकारी आवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच रहे हैं। आवास के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं। उनके अंं‍तिम दर्शन के लिए लोगोंं को सरकारी आवास में भेजा जा रहा है।
अटल जी के सरकारी आवास में बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे अंतिम दर्शनों के लिए बीजेपी मुख्‍यालय में रखा जाएगा। इसके बाद वहां से उनकी अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे निकाली जाएगी। उनके सरकारी आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच रहे हैं। आवास के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग गई हैं। अटल जी का उनका अंतिम संस्‍कार शाम चार बजे दिल्‍ली के स्‍मृति स्‍थल में किया जाएगा। यह जानकारी बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने दी। अटल जी के निधन पर सरकार ने सात दिन राष्‍ट्रीय शोक का ऐलान किया है।
स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार एक ऊंचे स्थल पर होगा जो चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है। स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक शांति वन और लाल बहादुर शास्त्री के विजय घाट के बीच स्थित है। शाह ने कहा कि इसके बाद सुबह नौ बजे उनके पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम यात्रा दोपहर एक बजे बीजेपी मुख्यालय से शुरू होगी और अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया जाएगा।