बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर छठवीं बार खिताब पर कब्जा किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 305 रन का लक्ष्य रखा था। लेकिन श्रीलंका की पूरी टीम 38.4 ओवर में 160 रन पर आउट हो गई। भारत ने 144 रन के अंतर से खिताब अपने नाम कर लिया। हर्ष त्यागी ने 38 रन देकर 6 विकेट लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल और अनुज रावत की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। अनुज रावत वेलागे ने 57 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 113 गेंद में 85 रन बनाए। देवदत्त पदिक्कल ने 31 रन बनाये। कप्तान सिमरन सिंह ने 37 गेंद में नाबाद 65 रन की धुआंधार पारी खेली वहीं आयुष बदोनी ने 28 गेंद में 52 रन बनाए। भारतीय क्रिकेट टीम ने निर्धारित पचास ओवरों में 4 विकेट पर 304 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 160 रन पर आल आउट हो गई। भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए हर्ष त्यागी ने 10 ओवर में 38 रन देकर 6 विकेट झटके।