सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी वाड्रा की एंट्री

प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में औपचारिक एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें जनरल सेक्रेट्री नियुक्त कर पूर्वी यूपी का प्रभार दिया है। वो फरवरी के पहले हफ्ते में जिम्मेदारी संभालेंगी।
47 वर्षीय प्रियंका 1999 से हर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए खासतौर पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए प्रचार करती रही हैं। वहीं पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के अनेक नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग करते रहे हैं। प्रियंका ने भाई राहुल के लिए अमेठी में और माँ सोनिया गांधी के लिए रायबरेली में कई रैलियां की हैं। लेकिन पार्टी में उन्हें पहली बार कोई पद दिया गया है।