हिमालय में मिले हिममानव येति के पांव के निशान, सेना ने जारी की तस्वीरें

भारतीय सेना ने एक ट्वीट में हिमालय में स्थित अपने बेस कैंप के आसपास की तस्वीर जारी कर ये दावा किया है कि ये बर्फ पर दिखाई दे रहे निशान, हिममानव येति के पांव के निशान हैं।
भारतीय सेना ने पहली बार हिमालय में हिममानव येति की मौजूदगी का दावा किया है। भारतीय सेना ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें बर्फ पर कुछ निशान दिखाई दे रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये निशान हिममानव येति के हो सकते हैं। आर्मी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि पहली बार एक भारतीय सेना माउटाइरिंग एक्सपेडिशन टीम ने 9 अप्रैल 2019 को मकालू बेस कैंप के करीब 32×15 इंच वाले हिममानव येति के रहस्यमय पैरों के निशान लिए हैं। इस मायावी हिममानव पूर्व में मकालू-बरुन नेशनल पार्क में देखा गया है। गौरतलब है कि येति को दुनिया के सबसे रहस्यमयी प्राणियों में से एक माना जाता है। कई बार इन्हें देखे जाने की खबरें सामने आती रही हैं। लद्दाख के कुछ बौद्ध मठों ने दावा किया था कि उन्होंने हिममानव येति देखे हैं।